Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -26-Jan-2022 गणतंत्र अमर रहे हमारा

*गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंँ*💐💐🙏🙏

गणतंत्र अमर रहे हमारा

गणतंत्र सदा अमर बना रहे हमारा , 
संविधान ऊंचा हमेशा रहे हमारा |
भारत की इस पावन धरती पर , 
तिरंगा यूँ ही लहराता रहे हमारा |
धर्म, भेदभाव, द्वेष हम सब मिटा दें , 
जाति पाति को अपने दिलों से हटा दें |
आंख कोई जो कोई उठाए देश पर , 
शीश उसका हम चढ़ा दे वतन पर |
शहीदों ने अपनी जान कुर्बान की , 
लाज रखी देश के आन बान मान की |
जय जवान जय किसान का मूल मंत्र , 
वंदे मातरम कहते रहे, रहे स्वतंत्र |
सम्मान सदा कर लो संविधान का , 
सद्भावना से मान रख लो हिंदुस्तान का |
दीपक एक जला दो शहीदों के नाम का , 
मान रख लो सदा सैनिकों के बलिदान का |
लहू चढ़ाकर तिलक कर गए धरा का जो , 
कफन तब नसीब तिरंगे का हुआ उनको |
दुश्मन के सीने को चीर कर आगे बढ़ो , 
वीरता की तुम एक नई मिसाल गढ़ों |
आकाश को चूमता दिखाई दे तिरंगा , 
तीन रंगों में हमने खुद को डाला रंगा |
झूमता हुआ चल रहा हैं यह मतवाला , 
सबके दिलों में धधकती रहे ज्वाला |
तिरंगे पर अपने कोई आंच आने न दें , 
देश के विकास में हम सब योगदान दें |
गणतंत्र सदा अमर बना रहे हमारा , 
संविधान ऊंचा हमेशा रहे हमारा ||


प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   15
17 Comments

Shrishti pandey

27-Jan-2022 08:30 AM

Nice

Reply

Sudhanshu pabdey

27-Jan-2022 06:39 AM

Very nice

Reply

Punam verma

26-Jan-2022 11:45 PM

Very nice

Reply